Type Here to Get Search Results !

झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रजरप्‍पा मंदिर में नातिन का कराया मुंडन।

रांची,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह आठ बजे पूजा-अर्चना के किए रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंची. वे अपनी बेटी, दामाद व नातिन के साथ मंदिर पहुंची. भारी सुरक्षा- व्यवस्था के बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 15 मिनट के करीब भगवती के दरबार में पूजा-अर्चना में लीन रहीं. इसके बाद वे खुद ही मंदिर परिसर स्थित मुंडन शाला में आकर अपनी नातिन का मुंडन संस्कार कराया मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि पहली बार रजरप्पा स्थित मां छिन्नन्मस्तिका मंदिर के दर्शन करने आई हूं. यह केवल झारखंड के ही लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां लोग पूरी आस्था के साथ पूजा करने आते हैं. क्योंकि मां है तो संसार है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.