राँची,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा धनबाद जिले में आयोजित बीसवीं झारखंड राज्य जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2020-21में रांची जिला ताइक्वांडो संघ की टीम की ओर से प्रियाशा त्रिपाठी ने जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 42 केजी में स्वर्ण एवं किशन कुमार ने कैडेट बालक वर्ग में अंडर 53 केजी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया अब ये खिलाड़ी झारखंड राज्य ताइक्वांडो टीम की ओर से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रतियोगिता में रांची जिले से रेफरी की भूमिका में तारा कांत पटेल ,विजय शंकर तिवारी,चंदन कुमार प्रत्यक्ष शामिल थे इन दोनों के स्वर्ण पदक जीतने पर जिला संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया है कि ये दोनो राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।