Type Here to Get Search Results !

धनबाद में एक दरोगा की प्रेम कहानी का मामला सामने आया।

धनबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।

धनबाद जिले में एक दरोगा की प्रेम कहानी का मामला सामने आई है।रात भर थाना में ड्यूटी करने के बाद तिसरा थाना के प्रशिक्षु दारोगा ने थानेदार से बोला कि थोड़ी देर में आता हूँ। फिर वे पैदल ही निकल गए। शाम तक जब वे नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। इस बीच थानेदार को जानकारी मिली कि प्रशिक्षु दारोगा आशीष यादव इलाके की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है।मंदिर में शादी कर लड़की के साथ धनबाद महिला थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। इस सूचना के बाद थानेदार समेत सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए।इधर महिला थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दारोगा को लड़की के साथ जीने-मरने की आजादी मिल गई है। वह लड़की के साथ अपने घर झारखण्ड के कोडरमा जिले निकल गए हैं।

*क्या है मामला:
दरअसल प्रशिक्षु दारोगा आशीष यादव का बगल के ही एमओसीपी में रहनेवाले एक बीसीसीएल कर्मी की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पहले ही दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा था। दोनों बालिग थे और एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया था। शुक्रवार को दारोगा ने एक शिव मंदिर में लड़की से शादी कर ली। इससे पूर्व कोर्ट में भी दोनों ने शादी के लिए निबंधन करवाया था। शादी के बाद जब दोनों ने महिला थाना में सरेंडर किया तो महिला थाना की पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को बुलाया और मामले की जानकारी दी।
*लड़की के परिजन नाराज:
वर पक्ष के लोगों ने तो इस शादी को खुशी खुशी स्वीकार कर लिया, लेकिन लड़की के परिवार को आपत्ति थी। दोनों बालिग हैं, लिहाजा पुलिस ने दोनों का अलग-अलग बयान लिया। लड़की ने अपने पति के साथ रहने की बात पुलिस को बताई। इस पर लड़की के घरवाले नाराज होकर चले गए। उन्होंने कि उसकी मरजी वह जहां रहना चाहे, रहे। देर शाम पुलिस ने दारोगा आशीष यादव के परिजनों को बहू सौंप दिया। इसके बाद आशीष अपनी पत्नी को लेकर अपने घर कोडरमा के लिए रवाना हो गए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.