Type Here to Get Search Results !

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मधुपुर में पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में मधुपुर की जनता फतह हासिल करेगी।

मधुपुर,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखण्ड भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को मधुपुर में पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में मधुपुर की जनता फतह हासिल करेगी। यह सीट भाजपा की झोली में सुनिश्चित रूप से आएगी। प्रत्याशी बदले जाने के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि कार्यकर्ताओं व पब्लिक की भावनाओं को देखते हुए पार्टी ने विचार किया जिस पर केंद्रीय समिति ने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई है। कहा कि वह जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह तमाड़ से शिबू सोरेन मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार गए थे और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उसी तरह मधुपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम होगा और मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा। इसके बाद बाबूलाल मरांडी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के रांगा सिरसा गांव के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए।इससे पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष सह देवघर विधायक नारायण दास, भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मधुपुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। वह हावड़ा-दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस से यहां उतरे और अपने आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी के घर रांगा सिरसा के लिए रवाना हो गए। राजेंद्र तिवारी के पिता का निधन तीन दिन पूर्व हुआ है।यहाँ याद दिला दें मुख्यमंत्री रहते हुए झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन तमाड़ विधानसभा का उपचुनाव हार गए थे। सीएम रहते शिबू सोरेन ने वर्ष 2009 के उपचुनाव तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े।लेकिन, झारखण्ड पार्टी के राजा पीटर से चुनाव हार गये और मुख्यमंत्री पद को छोड़ना पड़ा।राजा पीटर ने शिबू सोरेन को पराजित किया था। इसके बाद सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मधुपुर में तमाड़ का इतिहास दोहराया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.