मधुपुर उप चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, गंगा नारायण को मिला टिकट, पूर्व विधायक राज पलिवार दरकिनार।
SHIKHAR DARPANMonday, March 22, 2021
0
देवघर,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुपुर उप चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, गंगा नारायण को मिला टिकट, पूर्व विधायक राज पलिवार दरकिनार।भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए बड़ा दांव खेला है। अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत सोमवार की सुबह रांची के भाजपा कार्यालय में गंगा नारायण सिंह पार्टी में शामिल हो गए। पिछले चुनाव में आजसू प्रत्याशी रहे गंगा नारायण सिंह को इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा कार्यालय में बाबुलाल मरांडी ने गंगा नारायण को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पार्टी ने पिछली सरकार में मंत्री रहे राज पालिवार का टिकट काट दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा वापसी कर पाती है या नहीं।