11वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता को स्थगित।
SHIKHAR DARPANWednesday, March 31, 2021
0
सिमडेगा,शिखर दर्पण संवाददाता।
11वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। डीसी सुशांत गौरव ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। डीसी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ की टीम सिमडेगा पहुंची थी। टीम के सभी खिलाड़ियों का कोरोना जांच कराया गया था। जिसमें पांच खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं झारखण्ड की टीम की भी छह खिलाड़ियों कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा एक कोच में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि किए जाने के बाद हॉकी स्टेडियम को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।