जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित 20 पंथी कोठी में शनिवार को दिगम्बर जैन बीसपंथी कोठी के प्रबंधक सुधाकर अन्नदाते का उनके उत्कृष्ट कार्यो, कोरोना महामारी के समय भी कोठी के कर्मचारियों को समय पर वेतन आदि का भुगतान करने के कारण बीसपंथी कोठी कर्मचारी संघ ने उनका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कोरोना का सरकारी नियम का पालन करते हुये, कार्यक्रम में प्रबंधक अन्नदाते का कर्मचारी संघ ने शॉल, प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी देकर समिति के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम में मजदूर यूनियन संगठन के पदाधिकारी अजित राय, मनोज महतो, जागेश्वर महतो, कोठी कर्मचारी केशव तिवारी, जागेश्वर, लीलो, आदि शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में थानु महतो, अर्जुन हेम्ब्रम, नारायण महतो, चंदन दुबे, मनोज जैन, नागेन्द्र सिंह, विशाल जैन, पंकज जैन, रवि जैन आदि ने प्रमुख भूमिका निभाये।