20 तीर्थकरों की निर्वाण स्थली पारसनाथ पर्वत मे जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव बडे ही हर्षोउल्लास एवम पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया।गौरतलब हो की तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का पांचो कल्याणक गुजरात राज्य के गिरनार तीर्थ स्थल मे हुवा था।लेकिन पारसनाथ पर्वत मे जैन धर्म के सभी चौविसो तीर्थकरो के सभी पांचो कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाता है।उसी निमित शनिवार को तीर्थंकर नेमिनाथ स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया।वही पारसनाथ पर्वत के अलावे नीचे मधुवन मे भी विभिन्न मंदिरों मे भी पूरे श्रद्धा के साथ विधान किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निलकंठ महतो,राधेश पाठक,विष्णु कुमार, प्रशांत सराक,शक्तिपद सराक,मधु सराक,विकास सराक,देवेन्द्र जैन,सुधाकर अन्नदाते, जीग्नेस दोशी,संजय मिश्रा,आदि लोग उपस्थित थे।