Type Here to Get Search Results !

मंगलवार को शहीद अभिषेक का पार्थिव शरीर रांची पहुँचा।

राँची,शिखर दर्पण संवाददाता।

लद्दाख में भारतीय सीमा पर शहीद हुए जवान अभिषेक कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात 8:00 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा। यहां शहीद के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उतारा गया। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पहुंचकर शहीद अभिषेक कुमार के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राजपाल के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी थे। इसके अलावा मंत्री चंपई सोरेन और अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया शहीद अभिषेक कुमार रांची के चान्हो चोरेया के रहने वाले थे। वह लद्दाख में भारतीय सीमा पर तैनात थे। भारतीय सेना की तरफ से शहीद अभिषेक कुमार के परिजनों को बताया गया कि अभिषेक साहू गश्त के दौरान दोपहर तकरीबन 2:30 बजे एक खाई में घायल हालत में मिले थे।

उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोट थी। उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ज्यादा खून बह जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।अभिषेक  साहू के पिता की पहले ही मौत हो चूंकि है।  अभिषेक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह सेना में जीडी के पद पर तैनात थे। वह 30 मई को अपने घर से ड्यूटी पर गए थे। इससे पहले वह लाकडाउन में अपने घर आए थे और चार महीना घर पर रहे थे। अभिषेक ने चार दिन पहले अपने चचेरे भाई से फोन पर बात की थी और एक महीने बाद छुट्टी पर आने को कहा था। अभिषेक की शहादत पर परिजनों गांव में मातम पसरा हुआ है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.