पीरटांड प्रखंड मुख्यालय के समुदायीक स्वास्थ्य केंद्र के प्रागंण मे वुधवार को सहीया साथीयो का एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता रंजना देवी ने किया।बैठक मे उपस्थित सहीयासाथीयों को आगे के कार्यों के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।बताया गया की गांव गांव मे सहीया के द्धारा किशोरियों को सेनेटरी पैड का वितरण के बारे मे चर्चा किया गया।वही अगामी 11जुलाई से 24 जुलाई तक प्रखंड मुख्यालय मे परिवार नियोजन पखवाड़ा चलेगा।
जिसमे महिलाओं का वनध्याकरण किया जाएगा।एवम पुरूषो का नसबंदी किया जाएगा।जिसका प्रचार-प्रसार वृहत रूप से किया जा रहा है।वहीं बताया गया की जो महिला वनध्याकरण नहीं कराना चाहती है वैसी महिला गर्भवती से बचने के लिए अन्तरा शुई तीन तीन माह मे लगवाने से गर्भावस्था से बचा जा सकता है।बैठक मे मुख्य रूप से सहीयासाथी रंजना देवी,गुडीया देवी,सुमित्रा देवी,पुनम देवी,रिन्कु देवी,प्रमिला देवी, अल्पना देवी सहीत अनेकों लोग उपस्थित थे।