पीरटांड, संवाददाता ।
अनिलेश गौरब
पीरटांड़ थाना बिशनपुर पंचायत के पिपराटांड़ में शनिवार सुबह हुई हत्या व आगजनी मामले की जानकारी लेने रविवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पीपराटांड पहुंचे ,उनके साथ बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू , सीओ विनय प्रकाश तिग्गा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दल के लोग शामिल थे। मिले सूचना के मुताबिक गांव के लोग चबूतरे के पास बैठे थे।यहां एक पक्ष के लोगों ने विधायक को वर्षो से चले आ रहे विवाद की जड़ को बताया।मूलतः विवाद जंगल की जमीन से जुड़ा निकला और इस कारण विवाद बढ़ता गया।इस मसले में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन मामला शांत नही हुआ और दोनों तरफ से एक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।हालांकि ग्रामीणों के मांग पर अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी लोग मिलकर इस भुविवाद को सलटेंगे।बता दें कि 15 एकड़ 70 डिसमिल जमीन जो जंगल का है लेकिन सुरेश मरांडी पक्ष के लोगों के पास भूदान से संबंधित कागजात है।जिसका फैसला भी पूर्ण हो गया था और उस जमीन में जंगल लहलहा रहा है।एक दूसरी जमीन जो खतीयानी है और उसमें हीरालाल किस्कु आदि का कब्जा है इसपर भी कुछ फर्जी कागजात बने है इस कारण ये विवाद सलट नही पाया।हालांकि इसके लिए भी पंचायत हुआ था।लेकिन सरकारी अधिकारियों के पास यह मामला नही पहुंच पाया था।इस कारण गांव में दो पक्ष बन गया ।
विधायक पहले छोटू मरांडी से भेंट की जिसकी बेटी का शव मंजरा में एक पेड़ में लटका मिला था।वहीं चार जून को हीरालाल की हुई हत्या के बाद हीरालाल की पत्नी से भी वे मिले और ढाढस बंधाया।साथ ही उसके बालिक पुत्र को रोजगार से जोड़ने का आश्वासन दिया गया।इधर सुरेश मरांडी का शव पोस्टमार्टम के बाद थाना लाया गया जहां सुरेश मरांडी के पूरे परिवार के सदस्य पुलिस की निगरानी में यहां आए हुए थे।इनकी मौजूदगी में जिलेबिया घाटी के पास शव का अंतिम संस्कार किया गया।इसके पहले विधायक ने सुरेश के सभी परिजनों से मुलाकात की और मदद का भरोशा दिया ।

