पीरटांड़ प्रखंड मे संचालित आदिवासी समाज का मरांग बुरू संस्थान की ओर से झामुमो के दिशोम गुरू शिबु सोरेन को झारखंड प्रदेश से राज्य सभा का सांसद चुने जाने पर समाज की ओर से बहुत बहुत बधाई दिया गया है।संस्थान के अध्यक्ष रामलाल मुर्मू ने बताया की दिशोम गुरू के चयन होने से समाज का मनोबल बढा है।और सोरेन झारखंड प्रदेश व आदिवासियों का सर्वोच्च नेता है।ईनका चयन होने से झारखंड प्रदेश व समाज का समस्याओं को देश के पटल पर लाया जाएगा।और प्रदेश का तथा समाज का सर्वांगींन विकाश होगा। गुरूजी के चयन पर बधाई देने वाले मे मुख्य रूप से रामलाल मुर्मू,भगवान दास किस्कु,भुनेश्वर किस्कु, वुधन हेम्ब्रम, महावीर मुर्मू,बंशीलाल हेम्ब्रम, बबलु हेम्ब्रम, पतिया हेम्ब्रम, बिजय टुडू,सीताराम मांझी,मंगु किस्कु, शनिचर बेसरा,चांदोलाल हेम्ब्रम, मोहन टुडू,आदि लोग शामिल है।