Type Here to Get Search Results !

झामुमो में शामिल हुए दर्जनों युवा, महानगर अध्यक्ष ने किया स्वागत।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, सिहोडीह में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महानगर कमेटी की बैठक लखन राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बूथ स्तर पर कमेटी गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस दौरान लखन राम और छोटू राम के नेतृत्व में दर्जनों स्थानीय युवाओं ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। राकेश कुमार रॉकी ने कहा कि झामुमो में सभी जाति और धर्म के लोगों को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जल्द ही झामुमो की बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी। झामुमो में शामिल होने वालों में अशोक राम, राजेश राम, दीप्पू राम, मनोहर राम, विकास सिंह, सुरेन्द्र दास, मो. जिबरैल, मो. फैजान, करण कुमार, चिक्कू कुमार, रिंकू कुमार, मनीष कुमार, कुंदल कुमार, फैजल अली, निक्कू कुमार, संदीप राम, नितिश कुमार, टिंकू कुमार, सुरेश तांती, राधे राम, अनिल सिंह, मो. मोनू अंसारी, शाहबाज अंसारी, मो. वारिस अंसारी, भोला कुमार और आलोक राम सहित कई लोग शामिल हुए। नए सदस्यों ने कहा कि वे हेमंत सोरेन के कार्यों और झामुमो की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। मौके पर संजय वर्मा, लखन राम, छोटू राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.