Type Here to Get Search Results !

महाअष्टमी पर पीरटांड़ के दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं एवं पुरुषों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

प्रखंड के पालगंज, बिशनपुर, हरलाडीह, कोड़को, खुखरा, मधुबन एवं चिरकी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में महाअष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ और उत्साह से पूरा क्षेत्र दुर्गामय नजर आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.