Type Here to Get Search Results !

लगातार हो रहे बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी मौसम की मार का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। वहीं किसानों के लिए भी बारिश ने नई चिंता खड़ी कर दी है। मौसम की मार झेल रहे किसानों को अब बारिश के कारण फसलों को लेकर भी चिंता सताने लगी है।

प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश और ठंडी हवा चल रही है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। बारिश के कारण जहां मौसम सुहाना हुआ है, वहीं ठंड की सिहरन भी बढ़ गई है। दूसरी ओर, बारिश और तेज हवाओं का असर स्थानीय बाजारों पर भी देखने को मिला है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.