चिरकी हटिया टांड़ में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, लोगों को मिलेगी राहत।
SHIKHAR DARPANSunday, October 18, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ के चिरकी हटिया टांड़ में थाना के पीछे छोटू महतो के घर के समीप 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इससे मोहल्ले में पिछले कई महीनों से बनी बिजली की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली का लोड बढ़ने के कारण यहां बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी और प्रखंड सचिव अख्तर अंसारी ने जिला कमेटी के समक्ष मामला उठाया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह तथा विद्युत आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि शाहनवाज के सहयोग से विभाग ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। रविवार सुबह ट्रांसफार्मर पहुंचने पर प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी और प्रखंड सचिव अख्तर अंसारी मौके पर मौजूद रहे।
उन्होंने ट्रांसफार्मर को उतारने और स्थापित कराने में सहयोग किया। इसके बाद बिरजू मरांडी, अख्तर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष ए. सईदी, विधायक प्रतिनिधि सतीश भदानी, नवीन भदानी, पंचायत सचिव सानू भाई और सिद्धार्थ सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अमर रहें और झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मौके पर ताज भाई, तनवीर आलम, आकाश कुमार, अनिरुद्ध, भोला राम, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास झामुमो की प्राथमिकता है। सामूहिक प्रयास और आपसी समन्वय से जनसमस्याओं का समाधान किया जा सकता है।