Type Here to Get Search Results !

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने पीरटांड़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने रविवार को पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। निर्भय शाहाबादी ने सबसे पहले मधुबन स्थित दुर्गा मंडप पहुंचकर मां दुर्गा के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

इसके बाद वे चिरकी और पालगंज स्थित मंदिरों में पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.