Type Here to Get Search Results !

दुर्गा पूजा को लेकर खुखरा पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत खुखरा थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने पूजा पंडालों की व्यवस्था का निरीक्षण किया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक,सोम पाण्डे,धीरज मिश्रा सहित कई लोग भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने के लिए अपनी तत्परता प्रदर्शित की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.