जमुआ थाना क्षेत्र में पशुओं को पिकअप वैन से ले जाने के दौरान पुलिस ने आठ गायों को बरामद किया है शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पेटहंडी के पास एसआई दान्दू हेम्ब्रम ने कार्रवाई करते हुए जेएच-10-सीडब्ल्यू-7832 नंबर की पिकअप वैन को पकड़ा वैन में आठ गायों के पैर बांधकर उन्हें बैठाया गया था, और ऊपर और पिछे से फल के काटुन से ढक दिया जिससे पता नही चल पाए की इसमे जानवर जा रहा है इस दौरान एक गाय का पैर टूट गया।
पुलिस ने बरामद सभी गायों का जमुआ में पशु चिकित्सक डॉ. रंजीत सोरेन से इलाज कराया। मामले में कांड संख्या 278/26 दर्ज किया गया है। पिकअप वैन में ताहिर अंसारी, पिता मोइन अंसारी, तथा सबीर अंसारी, पिता फारूक, पचम्बा निवासी को गिरफतार किया है। पशुओं को इस तरह बांधकर वाहन में ले जाने से उनकी सुरक्षा और क्रूरता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।