Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बाबूलाल मरांडी ने बच्चों संग किया पौधारोपण।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ के खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन हुआ। उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। विद्यालय के डायरेक्टर परमेश्वर महतो ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत बुके देकर एवं शॉल  से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपने पुराने पलों को याद करते हुए बच्चों को मेहनत करने एवं पढ़ने के लिए और आगे बढ़कर हर एक क्षेत्र में अपनी भागीदारी और दायित्वों को निर्वहन करने के लिए आवाहन किया।

साथ ही बच्चों से संवाद के उपरांत स्वच्छ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण के मध्य नजर विद्यालय परिसर में बच्चे एवं शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण किया। इस मौके पर रंजीत कुमार राय, सुरेश कुमार साव, सोमनाथ पांडे एवं अन्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने संबोधित करते हुए सभी अतिथियों से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के लिए धन्यवाद कहा। सभी बच्चे अपने बीच पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर उत्साहित थे।इस दौरान जिला अध्यक्ष रंजीत राय, दिनेश यादव, मनोज साहू,सोमनाथ पांडे,श्याम प्रसाद,सुनील पासवान सहित कई लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.