विशेष ग्राम सभा में गांधी जयंती पर योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों ने किया योजनाओं का चयन।
SHIKHAR DARPANFriday, October 02, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड प्रखंड के मधुबन पंचायत में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया कविता देवी ने की। इस दौरान महात्मा गांधी के विचारों और उनके सपनों के भारत के निर्माण पर चर्चा करते हुए कहा गया कि विकास योजनाओं के माध्यम से अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बैठक में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही VB-GRAMG के तहत ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार संवर्धन, 125 दिनों के गारंटीकृत रोजगार, जल जीवन मिशन 2.0, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जल संरक्षण एवं कैच द रेन, जलागम विकास कार्यक्रम, डिजिटल भूमि अभिलेख, स्वामित्व संपत्ति अधिकार, वन नेशन-वन राशन कार्ड तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
ग्राम सभा में ग्रामीणों की भागीदारी से विभिन्न विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं का चयन भी किया गया। ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए कम उम्र में विवाह नहीं करने की अपील की गई। वहीं बाल विवाह रोकने और युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में पंचायत सहायक बबलू कुमार सिंह, पंचायत सचिव दिनेश्वर महतो, रोजगार सेवक अमीर अंसारी, पूर्व मुखिया निर्मल तुरी सहित सुनील मुर्मू, सानू मरांडी, अजय किस्कू, प्रदीप किस्कू, जिसु किस्कू, दीपक कुमार किस्कू, रसयमुनि देवी, लिलमुनि देवी, बसंती देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।