पीरटांड़ से जिंदल कर्मी आशीष कुमार मिश्रा लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद।
SHIKHAR DARPANWednesday, October 14, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में जिंदल में कार्यरत आशीष कुमार मिश्रा 13 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे से लापता हैं। उनके लापता होने के बाद परिजन और संबंधित लोग उनकी तलाश में जुटे हैं। इस संबंध में पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि आशीष कुमार मिश्रा के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 8252699417 पर संपर्क करें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत साझा करें, ताकि उनकी तलाश में मदद मिल सके।