Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

दुर्गा पूजा के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।निरीक्षण के दौरान मधुबन स्थित दुर्गा मंडप में पूजा समिति के सदस्यों ने बीडीओ मनोज कुमार मरांडी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर अम्बिका राय, विद्याभूषण मिश्रा, भरत साहू, संजय तिवारी, मनोज जैन और नागेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.