अपने तीन दिवसीय यात्रा में पहुंचे पंजाब के राज्यपाल सम्मेत शिखर जी/शनिवार को पारसनाथ पर्वत की कि बंदना/देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की ।
SHIKHAR DARPANSaturday, October 17, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शनिवार को अपने परिजनों के साथ विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल श्री सम्मेद शिखरजी स्थित पारसनाथ पर्वत की वंदना की । इस दौरान उन्होंने पारसनाथ पर्वत के 24 टोंकों के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने जल मंदिर, गौतम स्वामी और चंद्रप्रभु मंदिर में भी दर्शन कर पूजा की। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, बेटी एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे । राज्यपाल की इस यात्रा को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल रहा। गौरतलब है कि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया तीन दिवसीय यात्रा पर जैन धर्मावलंबियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ पहुंचे हैं।
शुक्रवार को पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया । और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई । उन्होंने पारसनाथ और मधुबन क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार तथा झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही । राज्यपाल के दौरे को देखते हुए गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। मधुबन से लेकर पारसनाथ पर्वत तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी पूरे दौरे के दौरान निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि राज्यपाल की धार्मिक यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। राज्यपाल बराकर स्थित ऋजु बालिका तीर्थ स्थित नंदप्रभा भवन में ठहरे हुए हैं । जहां शुक्रवार को उन्होंने देवघर की भी यात्रा की । इस बीच मधुबन स्थित गुणायतन में जाकर मुनि प्रमाण सागर से आशीर्वाद भी ग्रहण किया ।