Type Here to Get Search Results !

दुर्गा पूजा के अवसर पर संथाली संस्कृति की झलक, चेला दड़ा नृत्य ने मोहा मन।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड के जमुनिया तिलैया में संथाली समाज की पारंपरिक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। यहां पूर्वजों से चली आ रही संथाली लोकनृत्य परंपरा ‘चेला दड़ा’ का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक नृत्य के माध्यम से संथाली समाज के लोग अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं।

पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही यह लोककला समाज की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय परंपराओं और लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। जमुनिया तिलैया में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संथाली समाज की पारंपरिक नृत्य शैली और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.