Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह पहुंचे मनोज तिवारी और सौंदर्या शर्मा, कार्यक्रम में युवाओं को करेंगे जागरूक।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह में सेवा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान दोनों बरगंडा स्थित समाजसेवी विनोद सिन्हा के आवास पर पहुंचे, जहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। मनोज तिवारी ने मां के भजन भी प्रस्तुत किए। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन और एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। साथ ही झारखंड सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत गिरिडीह उपचुनाव से होगी। दूसरी ओर, अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने युवाओं को जागरूक करने और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। गिरिडीह में आयोजित होने वाले सेवा अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले दोनों बरगंडा स्थित समाजसेवी विनोद सिन्हा के आवास पर पहुंचे, जहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मनोज तिवारी ने मां के भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन और एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। वहीं, झारखंड सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने पेपर लीक के मामलों और छात्र आंदोलनों को लेकर सवाल उठाए। मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की पहल की, जबकि झारखंड में रांची और गिरिडीह में छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत गिरिडीह उपचुनाव से होगी। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने कहा कि वह पहली बार गिरिडीह आई हैं और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से वह युवाओं को जागरूक करना चाहती हैं। सौंदर्या शर्मा के मुताबिक, छात्रों के प्रदर्शन और उनकी बदलती सोच को सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई और नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले का जिक्र करते हुए छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।गिरिडीह में आयोजित होने वाले सेवा अभियान के कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, मनोज तिवारी के बयानों से झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.