14 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश।
SHIKHAR DARPANSaturday, October 17, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
14 सूत्री मांगों को लेकर जमुआ प्रखंड मुख्यालय में 29 जुलाई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को समाप्त हो गया। शनिवार को गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव खुद धरना स्थल पर पहुंचे और धरनार्थी गौतम सागर राणा से सभी 14 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
वार्ता के दौरान उपायुक्त ने 26 पीडीएस डीलरों पर रिकवरी, गोविंदपुरा माइंस एवं क्रेशर की जांच, तथा पीडीएस गोदाम कर कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त के ठोस आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। धरना समाप्त होने पर धरनार्थी गौतम सागर राणा ने उपायुक्त के प्रति आभार जताया और कहा कि यदि तय समय-सीमा के अंदर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय में आत्मदाह करने को बाध्य होंगे।