Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, निर्भय शाहाबादी की पत्नी के निधन पर जताया गहरा शोक।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। रघुवर दास ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की।

इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि अपनों को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.