Type Here to Get Search Results !

बेंगाबाद के काशीटांड़ जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलकडीहा और ताराजोरी पंचायत की सीमा पर स्थित काशीटांड़ जंगल से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर अकैशिया के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। 

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.