Type Here to Get Search Results !

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के श्राद्ध (बारहवीं) कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव//17 सितंबर को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के श्राद्ध (बारहवीं) कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक 17 सितंबर 2026 को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने तथा VVIP/VPIP आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी, गिरिडीह द्वारा आम सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात के बढ़ते दबाव को ध्यान में रखते हुए दिनांक 17 सितंबर 2026 को प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 11:59 बजे तक गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, यातायात के प्रभावी प्रबंधन तथा संभावित भीड़ के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। अनुमंडल प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को यातायात व्यवस्था पर आवश्यक निगरानी रखने तथा जारी निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र के नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन से संबंधित प्रतिबंध का अनुपालन करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। आम नागरिकों से अपील की गई है कि कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न करें और प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.