Type Here to Get Search Results !

चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास डाउन मेन लाइन पर एक लगभग 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी गोमो की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, घटना की खबर सबसे पहले चिचाकी के स्टेशन मास्टर द्वारा गोमो पुलिस/जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस रात लगभग 2:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। शव चिचाकी रेलवे स्टेशन से कोडरमा की ओर जाने वाले मार्ग पर (स्टैटस सिग्नल के पास, पोल संख्या 335/32-34 के बीच) डाउन मेन लाइन के बिल्कुल किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका लगभग 32 वर्ष की होगी जो नीले रंग का ट्राउजर पैंट और गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है रंग गोरा है वहीं गर्दन तक छोटे काले बाल हैं,केवल नाक में नथनी पहनी हुई है।

*पहचान संबंधी दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला:-
पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन मृतका के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या कागजात बरामद नहीं हुए हैं। महिला के पैर में चप्पल भी नहीं पाई गई। पुलिस का अनुमान है कि महिला किसी अच्छे परिवार से संबंध रखती है। शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ट्रेन (एसी या जनरल बोगी) में यात्रा कर रही होगी और हवा खाने या किसी अन्य कारण से गेट के पास आने के दौरान हादसे का शिकार होकर नीचे गिर गई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में फोटो भेजकर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को पीएमसीएच धनबाद ले जाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद अगले तीन दिनों तक शीतगृह में रखकर शव की पहचान करने की कोशिश की जाएगी नहीं हो पाने पर तीन दिनों के बाद उसे डिस्पोज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.