Type Here to Get Search Results !

गांडेय के जयंती नदी में डूबे तीन बच्चों के शव बरामद, इलाके में पसरा मातम//गोताखोरों ने नदी के गहरे पानी से निकाले शव, पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी।

गांडेय,शिखर दर्पण संवाददाता।

गांडेय थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम जयंती नदी में डूबे तीन बच्चों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। घटना के बाद से ही नदी में बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा था। देर शाम गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव नदी के गहरे पानी से बाहर निकाले गए। बरामद बच्चों की पहचान अंश कुमार (14), पिता अनूप राम, निवासी गांधी नगर; श्रेयाश कुमार (12), पिता कैलास राम, निवासी चौधरी टोला; तथा आदित्य वर्णवाल (14), पिता विक्की वर्णवाल, निवासी गांधी नगर के रूप में बताई जा रही है।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। प्रशासन की ओर से अंधेरे में तलाशी अभियान के लिए लाइट समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। तीनों बच्चों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.