पीरटांड़ में सहिया संघ ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 08, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पीरटांड़ प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरलाडीह में सहिया, सहिया साथी एवं बीटीटी की ओर से शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
उपस्थित लोगों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।मौके पर महादेव कुमार सेन (बीटीटी), सहिया साथी रिंकू, अल्पना देवी, सरिता देवी, सावित्री देवी, रिंकू कुमारी, बुधनी, अनिता, लक्ष्मी, लिलमुनि, उमा कुमारी, बसंती देवी, पानो देवी, सुंदरी देवी, मुनि टुडू, देवती देवी, अंजना देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य सहिया मौजूद रहीं।