Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मना गणेश पूजा महोत्सव।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश पूजा हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। पालगंज पंचायत भवन परिसर स्थित सुपरस्टार क्लब की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा धूमधाम से आयोजित की गई। वहीं मधुबन स्थित हटिया मैदान में भी गणेश महोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किया गया।इसके अलावा खुखरा पंचायत, चिरकी बाजार सहित प्रखंड के कई गांवों में नवयुवकों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा संपन्न हुई, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग पूजा पंडालों में पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश पूजनोत्सव को लेकर विशेष चहल-पहल रही। कई पूजा स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।गणेश महोत्सव के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.