कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की शक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प का सम्मान।
SHIKHAR DARPANSunday, September 20, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह महानगर के गिरिडीह मंडल एवं पचम्बा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल उनके पद का सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के भाव का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति पर खड़ा है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ समाज और संगठन की सेवा में लगातार योगदान दे रहा है। संगठन को और मजबूत करते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान उन्होंने कार्यकर्ताओं से किया। कार्यक्रम में भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, गिरिडीह नगर अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा, पचम्बा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।