Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में जंगली हाथियों का आतंक, वृद्ध दंपति पर हमला; पति की मौत, पत्नी गंभीर।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के भारती चलकारी पंचायत अंतर्गत लेडवा मंडरडीह गांव में मंगलवार की रात जंगली हाथियों के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मंगरा मांझी के रूप में हुई है। उनकी 65 वर्षीय पत्नी बड़की देवी का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे मंगरा मांझी शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उन्हें रात में साफ दिखाई नहीं देता था, इसलिए उनकी पत्नी भी उनके साथ गई थीं।

इसी दौरान इलाके में विचरण कर रहे पांच-छह जंगली हाथियों ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। हाथियों के कुचलने से मंगरा मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पीरटांड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँचे और दोनों को वाहन से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मंगरा मांझी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बड़की देवी का इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.