Type Here to Get Search Results !

गांडेय में सड़क हादसा, पिकअप वैन की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत।

गांडेय,शिखर दर्पण संवाददाता।

गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के रकसकुटो गांव में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान रकसकुटो निवासी दिनेश मंडल के पुत्र प्रियांशु मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव में महिलाएं और युवतियां करम डाली की पूजा कर रही थीं। प्रियांशु भी पूजा देखने गया था। पूजा के बाद सड़क पार कर घर लौटने के दौरान अहिल्यापुर की ओर से आ रही पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया। परिजन घायल प्रियांशु को गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह रेफर किया गया। गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान और ताराटांड़ थाना प्रभारी बुधेश्वर उरांव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम स्थिति को शांत कराने में जुटी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.