Type Here to Get Search Results !

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, दी श्रद्धांजलि।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हरसिंगरायडीह स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। रघुवर दास के आगमन के दौरान आवास का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आवास पर दिनभर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 

परिजनों से बातचीत के दौरान रघुवर दास ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सोनू के साथ अपने राजनीतिक एवं सामाजिक संबंधों को याद करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं ने भी उनके निधन को राज्य के लिए बड़ी क्षति बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.