Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी निकाली गई झांकियां।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ खुखरा स्थित छोटानागपुर वासु इंटरनेशनल स्कूल में बड़े धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ विद्यालय में बाल रूपी कृष्ण एवं राधा के वेशभूषा में आए थे कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से विद्यालय के उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने पूजा अर्चना के साथ शुरू किये। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं गोविंद कुमार दीपक कुमार रवि राणा सलोनी कुमारी पुष्पा मिंज सोनाली राज अंकित खलखो तेजस्विता लामा सुप्रिया हेंब्रम दिव्या कुमारी आदि मौजूद थे। विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने इस उत्सव पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की। तत्पश्चात बच्चों ने देवकी वासुदेव एवं कृष्णा के जन्म उत्सव कंस के कारागार एवं कृष्ण की बाल लीला आदि की प्रस्तुति की।

बच्चों के इस आकर्षक झांकी ने तथा भिन्न-भिन्न नृत्य से सभी का मन आकर्षित हो उठा और बाल कृष्ण एवं राधा के सामूहिक नृत्य से विद्यालय के सभी बच्चे उत्साह से झूम उठे तत्पश्चात मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम में खुशी का रौनक खिल उठा। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहां की श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव केवल महोत्सव है नहीं यह श्रीकृष्ण के द्वारा सैद्धांतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है अर्थात कर्म सत्य प्रेम स्नेहा धर्म एवं साहस को सुदृढ़ करने के लिए हम सभी को प्रेरणा सीखने की जिज्ञासा दिलाता है। अंत में बच्चों के बीच मिठाइयां एवं टॉफी वितरित की गई। अंत में छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.