Type Here to Get Search Results !

झामुमो ने संगठन को दी नई धार, अंकित कुमार सहाय बने सदर प्रखंड मीडिया प्रभारी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अंकित कुमार सहाय को झामुमो सदर प्रखंड समिति, पूर्वी भाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रखंड समिति की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया। नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंकित कुमार सहाय का झामुमो का पट्टा एवं प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मौके पर झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य कोलेश्वर सोरेन, जिला सह सचिव दिलीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, गयासुद्दीन बुल्लू, आजाद आलम, विकास तिवारी, राजू तुरी, योगेंद्र सिंह, मो. वारिस, श्यामलाल टुडू, बबलू अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अंकित कुमार सहाय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ पार्टी की विचारधारा एवं गतिविधियों को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि अंकित कुमार सहाय के नेतृत्व में सदर प्रखंड में संगठन और मीडिया समन्वय को और मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.