Type Here to Get Search Results !

देवाटांड़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार महिला की मौत; पति गंभीर।

बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।

बेंगाबाद-नवडीहा मुख्य मार्ग पर देवाटांड़ गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान धोधो गांव निवासी शाहिदा खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शाहिदा खातून अपने पति बसरूद्दीन अंसारी के साथ बाइक से झबदाटांड़ जा रही थीं। इसी दौरान देवाटांड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शाहिदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बसरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हादसे के बाद फरार हो रहे ट्रक का ग्रामीणों ने पीछा कर नवडीहा के पास पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.