Type Here to Get Search Results !

शिशु मंदिर में आयोजित चलचित्र दर्शन दिवस पर गूंजा जय श्री राम, वाटिका के बच्चों ने देखी 'हनुमान अंश'।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में आज शिशु वाटिका प्रमुख कल्पना दीदी जी के दिशा-निर्देशन में एक विशेष चलचित्र दर्शन दिवस का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय की शिशु वाटिका के अरुण से प्रभात वर्ग तक के नन्हे भैया-बहनों के लिए Divine Detour पुस्तक पर आधारित फिल्म हनुमान अंश का प्रदर्शन किया गया, जिसका मूल मंत्र था - आस्था से बड़ी कोई शक्ति नहीं... कल्पना दीदी के कुशल नेतृत्व और वाटिका के सभी दीदी जी के सहयोग से कक्षा को ही सुंदर सिनेमा हॉल का रूप दिया गया।

जैसे ही पर्दे पर बजरंगबली की गदा गूंजी, नन्हे बच्चों के मुख से जय श्री राम का उद्घोष गूंज उठा। फिल्म के माध्यम से लगभग 160 बच्चों ने सीखा कि सच्ची भक्ति और दृढ़ संकल्प से हर असंभव कार्य संभव हो जाता है। यह केवल फिल्म नहीं, बल्कि संस्कार की पाठशाला थी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद कमल  ने वाटिका प्रमुख कल्पना दीदी जी, प्रिया बिशाखा, बेबी सरकार, अनीता मिश्रा, गायत्री विश्वकर्मा, मोटूसी दान , सीमा शंघाई समेत सभी वाटिका के दीदी जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिशु वाटिका में ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव और एकाग्रता का भाव जगाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.