हरलाडीह हरि मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु।
SHIKHAR DARPANFriday, September 04, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर हरलाडीह स्थित हरि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन एवं पूजन किया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य सुनील मोदक, राधेश्याम मोदक, सपन मोदक, धनंजय मोदक, अबोध मोदक, मिथुन मोदक एवं निमाई मोदक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंदिर के पुजारी दीपक पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।