Type Here to Get Search Results !

एनसीसी कैंप में गर्ल्स इंस्ट्रक्टर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जागृति कुमारी सम्मानित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

खुखरा पंचायत अंतर्गत मिश्रडीह गांव निवासी बलदेव मिश्र की पुत्री जागृति कुमारी ने एनसीसी कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पंचायत एवं जिले का नाम रोशन किया है। पॉलीटेक्निक कॉलेज, कोडरमा में 15 से 24 सितंबर 2026 तक आयोजित एनसीसी कैंप में उन्होंने गर्ल्स इंस्ट्रक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण एवं प्रदर्शन के लिए 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पारस लिंबू (कीर्ति चक्र) एवं सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी ने उन्हें गोरखा वीरता एवं सम्मान के प्रतीक खुखरी, प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं धनराशि देकर सम्मानित किया। जागृति की इस उपलब्धि पर खुखरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जागृति की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। यह सम्मान मिश्रडीह गांव, खुखरा पंचायत एवं गिरिडीह जिले के लिए गौरव का विषय है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.