Type Here to Get Search Results !

भाजपा गिरिडीह पूर्वी मंडल की नवगठित कमेटी का हुआ अभिनंदन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

भाजपा गिरिडीह पूर्वी मंडल की नवगठित मंडल कमेटी के सदस्यों का पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने अपने आवासीय कार्यालय में अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सीताराम वर्मा, प्रदीप रॉय, सुनील साव, सीताराम पंडित, प्रेमचंद दास, विनोद राम, पंचानंद वर्मा एवं सुनील राज सहित नवगठित कमेटी के अन्य सदस्यों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल महामंत्री राजकिशोर साव ने किया। इस अवसर पर निर्भय शाहाबादी ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता मिलकर आगे बढ़ें। नवगठित टीम को संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रियता के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने सभी सदस्यों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.