Type Here to Get Search Results !

22 सितंबर से फिर शुरू होगा जनसमस्या अभियान, नगर निगम के 36 वार्डों में पहुंचेगी माले की टीम।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाकपा (माले) का वार्डवार जनसमस्या अभियान 22 सितंबर 2026 से फिर शुरू होगा। मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद पूर्व निर्धारित अभियान को स्थगित कर दिया गया था। माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में चलने वाले इस अभियान के तहत नगर निगम के सभी 36 वार्डों में 36 दिनों तक जनसंपर्क किया जाएगा। टीम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को आवेदन, फोटो और वीडियो के माध्यम से दर्ज करेगी।

अभियान में सड़क, नाली, जल-जमाव, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई, आवास योजना, होल्डिंग टैक्स, अतिक्रमण सहित नगर निगम से जुड़े प्रमाण पत्र एवं लाइसेंस की समस्याओं को प्रमुखता से दर्ज किया जाएगा। राजेश सिन्हा ने कहा कि वार्डवार समस्याओं का रिकॉर्ड तैयार कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं को अभियान की टीम तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों से प्राप्त आवेदनों को लेकर एक दिन नगर निगम कार्यालय का घेराव कर ‘हल्ला बोल’ आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.