Type Here to Get Search Results !

सुदिव्य कुमार की पुत्रियों ने आवासीय विद्यालय में बांटा प्रसाद, बच्चों से जाना हालचाल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम के उपरांत उनकी पुत्री सृष्टि एवं समृद्धि ने शुक्रवार को पीरटांड़ स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान दोनों ने विद्यालय में रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सृष्टि एवं समृद्धि ने बच्चों से बातचीत करते हुए उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आवश्यकता होने पर वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान बच्चों के साथ संवाद करते हुए दोनों ने उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और अन्य जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली। दिवंगत सुदिव्य कुमार की स्मृति में की गई इस पहल को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़कर देखा गया। कार्यक्रम में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू, विद्याभूषण मिश्रा, बिरजू मरांडी, तन्नू-मानू, नवीन भदानी, ए शेयदी, ताज हसन, गोपाल विश्वकर्मा समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सहित पुलिस जवान भी मौके पर तैनात रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.