Type Here to Get Search Results !

पिता की कमी आंखों में, सेवा के जरिए बेटियों ने दी श्रद्धांजलिसृष्टि-समृद्धि ने बच्चों और बुजुर्गों के बीच बांटे फल-प्रसाद।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के 13वें दिन उनकी पुत्रियों सृष्टि और समृद्धि ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सेवा का रास्ता चुना। पिता की कमी और उनके जाने का दर्द दोनों बेटियों के चेहरे पर साफ नजर आया, लेकिन उन्होंने अपने पिता की स्मृति को समाजसेवा और अपनत्व से जोड़ते हुए बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच समय बिताया। सृष्टि और समृद्धि सबसे पहले अजीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने विद्यालय के बच्चों के बीच फल और प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद दोनों बहनें स्नेह दीप वृद्धा आश्रम पहुंचीं, जहां बुजुर्गों के बीच भी फल एवं प्रसाद बांटा गया। इस दौरान दोनों बेटियों ने बच्चों और बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात की। 

पिता की याद में आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान माहौल काफी भावुक रहा। सुदिव्य कुमार सोनू की बेटियों ने अपने पिता की स्मृतियों को लोगों के बीच सेवा के माध्यम से जीवंत रखने का प्रयास किया। उनके इस भावुक कदम ने वहां मौजूद लोगों को भी भाव-विभोर कर दिया। मौके पर गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, मुखिया उषा देवी, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, दिलीप रजक, राकेश रंजन, भरत यादव, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। सृष्टि और समृद्धि का यह सेवा भाव पिता के प्रति उनकी श्रद्धा और अपनत्व को दर्शाता रहा। सुदिव्य कुमार सोनू भले ही आज परिवार के बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और संस्कार परिवार के साथ-साथ लोगों के बीच भी जीवित रखने का यह प्रयास नजर आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.