पीरटांड़ प्रखंड में जेएलकेएम का संगठनात्मक पुनर्गठन, गाजो महतो बने अध्यक्ष।
SHIKHAR DARPANSunday, September 27, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन स्थित यात्री निवास में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक आयोजित कर प्रखंड समिति का संगठनात्मक पुनर्गठन किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, जिला अध्यक्ष अमित कुमार महतो, केंद्रीय महासचिव सुरेंद्र कुमार महतो,जिला वरीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार महतो,जितेंद्र प्रसाद महतो, बालेश्वर महतो जिला सचिव उमेश रजवार महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पूनम देवी कोषाध्यक्ष रुकमणि देवी उपस्थित हुए। बैठक में गाजो महतो को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। जिला कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के बाद संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नई प्रखंड समिति का गठन किया गया।
इसमें भोला राणा एवं दीपक कुमार मंडल को वरीय उपाध्यक्ष जबकि रितिक चंद्रवंशी, हिरालाल टुडू,जीतू रजवार,हासिम अंसारी,टेकलाल महतो,राजेश महतो,उतम कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया।वही संदीप कुमार महतो महासचिव बनाया गया।जबकि बिरेन्द्र महतो,सुमन चौधरी,प्रदुमन कुमार यादव, रवि वर्मा,राजेश सिंह,बालेश्वर महतो, राजेश कुमार महतो,कृष्णा कुमार महतो को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं राजकुमार पटेल कोषाध्यक्ष और मो. सोहेल एवं रोहित मंडल को मीडिया प्रभारी बनाए गए। इसके अलावा गणपत राय,शिवम सिंह,बलराम रजवार,राजन मुर्मू,सुजीत महतो,डेगलाल कुमार महतो,किशोर रजवार,बुलेन्द्र महतो,अशोक महतो,संदीप हेम्ब्रम को सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पीरटांड़ प्रखंड में संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।