Type Here to Get Search Results !

सरिया बाजार की बिजली समस्या पर विद्युत संघर्ष समिति की बैठक, दुर्गा पूजा से पूर्व समाधान की मांग।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया बाजार की विद्युत समस्याओं को लेकर रविवार को मंडल धर्मशाला में विद्युत संघर्ष समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के प्रतिनिधियों व सरिया बाजार के व्यवसाई संग के लोगो ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दुर्गा पूजा से पूर्व तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने की मांग की गई। समिति की प्रमुख मांगों में दुर्गा पूजा से पूर्व सरिया मुख्य बाजार एवं काली मंडा को नए फीडर से जोड़ते हुए नगर पंचायत फीडर चालू करने, सरिया बाजार के जर्जर 11 हजार वोल्ट के तार एवं इंसुलेटर को दुर्गा पूजा से पूर्व बदलना तथा सरिया बाजार के लिए पर्याप्त विद्युत कर्मियों एवं हेल्परों की बहाली शामिल है। समिति ने दिन-रात विद्युत कर्मियों की प्रभावी ड्यूटी एवं कार्यों का व्यवस्थित बंटवारा सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि तकनीकी खराबी होने पर समय पर बिजली बहाल हो सके।

बाजार की बिजली को दुरुस्त करने में मात्र एक विद्युत कर्मी राजेश रवानी ही तत्पर रहते है, जबकि शिकायत यही मिलती है कि हेल्पर भी उनकी एक नहीं सुनते है । जिसके वजह से बाजार का फॉल्ट आधे घंटे में बनने के जगह चार घंटे में बनता है। बैठक में समिति ने कहा कि विद्युत समस्याओं से व्यवसायियों एवं आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग से दुर्गा पूजा से पूर्व मांगों पर कार्रवाई करने की अपील की गई। अन्यथा सरिया बाजार के व्यवसाई संग सहित विद्युत संघर्ष सड़कों पर उतर कर आंदोलन पर बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जवाबदेही विद्युत विभाग की होगी।बैठक में अध्यक्ष विशाल गंभीर, उपाध्यक्ष विनोद मंडल, सचिव जिमी चौरसिया, कोषाध्यक्ष रमेश बर्णवाल, सरिया व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि संजय मोदी, अभिषेक आनंद, सुमित बर्णवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.